2025 TVS Apache RTR 160 को भारत में आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया गया है। आपको बतादें की Apache RTR 160 को नए सेफ्टी फीचर – Dual-Channel ABS से लैस किया गया है। इसके साथ ही यह मोटरसाइकिल अब OBD-2B कंप्लायंट भी हो गई है। लेकिन मुझे पर्सनली इसके रेड अलॉय व्हील्स से लुक्स काफी पसंद आया है। वहीं अगर हम अपग्रेडेड वर्जन की कीमत की बता करें तो ₹1.34 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो पुराने Racing Edition मॉडल से ₹4,000 ज्यादा है। आज के इस लेख में हम जानेंगे इस नए मॉडल के सभी अपडेट, फीचर्स, इंजन स्पेसिफिकेशन और इसके लॉन्च से जुड़ी हर जरूरी जानकारी के बारे में विस्तार से।
क्या है नया इस बार Apache RTR 160 में?
इस बार 2025 TVS Apache RTR 160 में सबसे बड़ा बदलाव इसके सेफ्टी फीचर्स में किया गया है, जिसमें अब ड्यूल-चैनल ABS शामिल किया गया है। पहले यह फीचर सिर्फ इसके हाई-एंड मॉडल्स में देखने को मिलता था, लेकिन अब कंपनी ने इसे RTR 160 में भी शामिल कर दिया है, जिससे ब्रेकिंग और स्टेबिलिटी काफी बेहतर हो गई है।

इसके अलावा, बाइक को अब OBD-2B नॉर्म्स के अनुसार अपडेट किया गया है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी पहले से ज्यादा बेहतर हो गई है। अगर लुक्स की बात करें तो अब इसमें रेड कलर के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसे और स्पोर्टी लुक देते हैं।
हालांकि, इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यह अब भी 159.7cc का सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन है जो 15.82 bhp की पावर और 13.85 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ ही इसमें पहले जैसे ही राइडिंग मोड्स, SmartXonnect, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और LED लाइटिंग जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं।
Apache RTR 160 के फीचर्स
2025 की TVS Apache RTR 160 अपने सेगमेंट में एक टेक्नोलॉजी-लोडेड और फीचर-रिच बाइक बन चुकी है। इसमें सबसे खास है ड्यूल-चैनल ABS जो अब बेहतर ब्रेकिंग सुरक्षा प्रदान करता है। बाइक में दो राइडिंग मोड – अर्बन और स्पोर्ट – दिए गए हैं, जिससे राइडर अपनी जरूरत के अनुसार परफॉर्मेंस चुन सकता है। इसके साथ ही इसमें SmartXonnect फीचर दिया गया है जो स्मार्टफोन से कनेक्ट होकर वॉयस असिस्ट, कॉल/एसएमएस अलर्ट और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसी सुविधाएं देता है। इसके अलावा एलईडी हेडलाइट और टेललाइट, एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रेड अलॉय व्हील्स, और पांच अलग-अलग कलर ऑप्शन भी बाइक को एक स्टाइलिश और मॉडर्न लुक देते हैं। कुल मिलाकर, यह बाइक सिर्फ रफ्तार ही नहीं, बल्कि फीचर्स के मामले में भी अपनी क्लास की एक मजबूत दावेदार बन गई है।
क्या हुआ है सेफ्टी में बड़ा अपडेट – Dual Channel ABS?

आपको बतादें की 2025 TVS Apache RTR 160 में सबसे बड़ा सेफ्टी अपडेट है Dual-Channel ABS का शामिल होना। यह पहले इस बाइक में सिर्फ सिंगल चैनल ABS दिया जाता था, जो केवल फ्रंट व्हील पर काम करता था। लेकिन अब नए मॉडल में फ्रंट और रियर दोनों व्हील्स पर ABS काम करेगा। अगर हम इसके फायदे की बात करें तो अचानक ब्रेक लगाने पर बाइक स्लिप नहीं होती और दोनों पहियों पर बराबर कंट्रोल मिलता है। खासतौर पर बारिश या फिसलन वाली सड़कों पर यह फीचर काफी मददगार साबित होता है। इससे न सिर्फ ब्रेकिंग बेहतर होती है, बल्कि राइडर की सुरक्षा भी पहले से कहीं अधिक बढ़ जाती है। Dual-Channel ABS का यह अपडेट Apache RTR 160 को सेगमेंट की सबसे सेफ और भरोसेमंद बाइक बना देता है।
क्या बदला है और क्या पहले जैसा है?
2025 TVS Apache RTR 160 में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, वहीं कुछ चीजें पहले जैसी ही रखी गई हैं। सबसे बड़ा अपडेट इसमें मिलने वाला नया Dual-Channel ABS है, जो पहले सिर्फ सिंगल-चैनल ABS के रूप में उपलब्ध था। इसके अलावा बाइक अब OBD-2B नॉर्म्स के अनुरूप है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस और उत्सर्जन पर बेहतर निगरानी रखी जा सकती है। इसके अलॉय व्हील्स को भी अब रेड कलर फिनिश में पेश किया गया है, जो इसके स्पोर्टी लुक को और उभारता है।
हालांकि, इसका इंजन पहले जैसा ही है – 159.7cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड यूनिट जो 15.82 bhp और 13.85 Nm का आउटपुट देता है। गियरबॉक्स भी 5-स्पीड का ही है और राइड मोड्स, SmartXonnect, नेविगेशन जैसे फीचर्स भी पहले जैसे ही बरकरार रखे गए हैं। कुल मिलाकर, 2025 मॉडल में सेफ्टी और स्टाइल पर ज्यादा ध्यान दिया गया है, जबकि बेसिक मेकैनिकल सेटअप पहले जैसा ही है।
निष्कर्ष
2025 TVS Apache RTR 160 अब और भी बेहतर सेफ्टी, टेक्नोलॉजी और स्टाइल के साथ बाजार में आई है। इसमें Dual-Channel ABS जैसी सेफ्टी फीचर, OBD-2B कंप्लायंस और रेड अलॉय व्हील्स जैसे विजुअल अपडेट दिए गए हैं। साथ ही SmartXonnect, Turn-by-turn नेविगेशन, राइड मोड्स जैसी एडवांस सुविधाएं भी मिलती हैं। 15.82 bhp की पावर और 13.85 Nm टॉर्क देने वाला इंजन इसे एक संतुलित परफॉर्मेंस बाइक बनाता है। ₹1.34 लाख की कीमत में यह बाइक युवाओं और परफॉर्मेंस पसंद करने वालों के लिए एक मजबूत विकल्प बनकर उभरी है। आप क्या सोचते हैं 2025 TVS Apache RTR 160 के बारे में हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं।