Home » 2025 Yamaha MT-15 V2 भारत में हुई लॉन्च: कीमत ₹1.69 लाख से शुरू, जानिए फीचर्स

2025 Yamaha MT-15 V2 भारत में हुई लॉन्च: कीमत ₹1.69 लाख से शुरू, जानिए फीचर्स

By B.N.K Nama

Published on:

2025 Yamaha MT-15

2025 Yamaha MT-15 V2 आखिरकार भारत में लॉन्च कर दी गई है। इस नई बाइक की एक्स-शोरूम कीमत ₹1.69 लाख रखी गई है, जबकि इसके DLX वेरिएंट की कीमत ₹1.80 लाख तय की गई है। Yamaha ने इस बार अपनी इस स्ट्रीटफाइटर मोटरसाइकिल को टेक्नोलॉजी और स्टाइल दोनों के मामले में अपग्रेड किए हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि नई MT-15 V2 में क्या नया है, इसकी परफॉर्मेंस कैसी है, नए फीचर्स कैसे काम करते हैं, और क्या यह बाइक खरीदने लायक है।

Yamaha MT-15 V2 की भारत में लॉन्चिंग और कीमत

Yamaha ने 1 अगस्त 2025 को भारत में MT-15 V2 को लॉन्च किया है। बतादें इसके स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत ₹1.69 लाख रखी गई है, जबकि प्रीमियम DLX वेरिएंट की कीमत ₹1.80 लाख तय की गई है। इन दोनों ही मॉडल की बुकिंग्स शुरू हो चुकी हैं और कंपनी ने जल्द डिलीवरी शुरू करने का ऐलान किया है। नई कीमत इसे अपने सेगमेंट की अन्य बाइक जैसे की TVS Apache RTR 160 4V और Pulsar NS160 के मुकाबले प्रतिस्पर्धी बनाती है।

नई TFT डिस्प्ले से मिला टेक्नोलॉजी अपग्रेड

Yamaha MT 15 New TFT Display
Yamaha MT 15 New TFT Display

2025 मॉडल में सबसे बड़ा बदलाव इसका 3.5-इंच का नया TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है, जो अब ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन सपोर्ट करता है। यह डिस्प्ले पूरी तरह से कलर में है और यूजर को कॉल, मैसेज नोटिफिकेशन, राइडिंग डेटा और फोन स्टेटस जैसी जानकारी देता है। Y-Connect ऐप की मदद से यूज़र फोन और बाइक को आसानी से लिंक कर सकते हैं। अब राइडिंग के दौरान मोबाइल देखने की ज़रूरत नहीं, रास्ता डायरेक्ट बाइक की स्क्रीन पर दिखेगा।

See also  Hero VIDA VX2 Electric Scooter हुआ लॉन्च: मात्र ₹59,490 में ले जाये घर! एक बार चार्ज पर मिलेंगी 142km की रेंज!

तीन नए कलर ऑप्शन्स जो युवाओं को करेंगे आकर्षित

Yamaha ने इस बार MT-15 को तीन नए रंगों में पेश किया है जैसे Metallic Silver Cyan, Vivid Violet Metallic और Ice Storm। ये कलर न केवल बाइक को अधिक स्पोर्टी और यूथफुल लुक देते हैं बल्कि इसे पहले से ज्यादा स्टाइलिश भी बनाते हैं। DLX वेरिएंट में कुछ एक्सक्लूसिव डिटेलिंग दी गई है जो इसे और ज्यादा प्रीमियम बनाती है।

इंजन और परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं, लेकिन वही दमदार अनुभव

नई Yamaha MT-15 V2 में वही 155cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 18.4 bhp की पावर और 14.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। इंजन की परफॉर्मेंस स्मूद और रेस्पॉन्सिव है, जो शहर में ट्रैफिक के बीच हो या हाईवे पर, हर जगह बेहतरीन राइडिंग एक्सपीरियंस देता है।

राइडिंग डायनामिक्स और ब्रेकिंग सिस्टम में भी है मजबूती

आपको बतादें की इस बाइक का फ्रेम Yamaha की पहचान डेल्टाबॉक्स पर आधारित है, जो हल्का होने के साथ-साथ मजबूत भी है। फ्रंट में USD (Upside Down) फोर्क और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है, जिससे खराब सड़कों पर भी बाइक की स्टेबिलिटी बनी रहती है। फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं जो बेहतर ब्रेकिंग परफॉर्मेंस और सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। बाइक में 17-इंच के अलॉय व्हील्स हैं जो ग्रिप और स्टाइल दोनों को बढ़ाते हैं।

Yamaha MT-15 V2 DLX वेरिएंट में क्या है खास

DLX वेरिएंट उन लोगों के लिए है जो बाइक में थोड़ी ज्यादा स्टाइल, बेहतर फिनिश और एक्सक्लूसिव कलर ऑप्शन चाहते हैं। इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा है लेकिन फीचर्स और लुक्स के मामले में यह अपने प्रीमियम टैग को जस्टिफाई करता है। तो आइए अब जानतें है

See also  MG Comet EV की कीमतों में फिर हुआ इज़ाफा, फिर भी बनी देश की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार!

Yamaha MT-15 V2 क्यों है यूथ के लिए परफेक्ट चॉइस

अगर आप एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं जो स्मार्ट भी हो, स्टाइलिश भी और स्पोर्टी भी, तो 2025 Yamaha MT-15 V2 आपकी लिस्ट में सबसे ऊपर होनी चाहिए। क्योंकि इसका TFT डिस्प्ले इसे बनाता है टेक-सेवी राइडर्स के लिए परफेक्ट, वहीं इसके नए रंग और स्टाइल इसे सड़क पर सबसे अलग दिखाते हैं। वही दमदार इंजन और परफॉर्मेंस राइडिंग का मज़ा दोगुना कर देते हैं।

ये भी पढ़ें 2025 TVS Apache RTR 160 लॉन्च हुआ: अब मिलेगा Dual-Channel ABS और नया रेड अलॉय व्हील्स

Image placeholder

By B.N.K Nama

B.N.K Nama is a tech expert and a writer who provides detailed and reliable information on smartphones, gadgets, and tech updates. He has been associated with the tech industry for the past 6 years.

Leave a Comment