2025 Tata Altroz Facelift हुआ लॉन्च कीमत सिर्फ ₹6.89 लाख आज के इस लेख में हम जानेंगे की नई Altroz के उन फीचर्स के बारे में जो इसे सबसे अलग बनाता है, Altroz फेसलिफ्ट अब चार वेरिएंट्स में उपलब्ध है – Smart, Pure, Creative और Accomplished S. यह नई Altroz न केवल डिजाइन में नयापन लाती है बल्कि इसमें ऐसे फीचर्स भी जोड़े गए हैं जो सेगमेंट में पहली बार देखने को मिलते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे नई Altroz Facelift से जुड़ी हर जरूरी जानकारी जैसे इंजन ऑप्शन, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी और इसके मुकाबले में कौन-कौन सी गाड़ियाँ हैं।
2025 Tata Altroz Facelift Launch Date and Booking Details
2025 Tata Altroz Facelift को आधिकारिक रूप से 22 मई 2025 को भारत में लॉन्च किया गया है। यह फेसलिफ्ट मॉडल भारतीय बाजार में एक शानदार प्रीमियम हैचबैक विकल्प के रूप में पेश किया गया है। इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹6.89 लाख रखी गई है। टाटा मोटर्स ने यह भी घोषणा की है कि इसकी बुकिंग 2 जून 2025 से शुरू होगी, यानी इच्छुक ग्राहक 2 जून से अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाकर या ऑनलाइन इस कार को बुक कर सकते हैं। इस फेसलिफ्ट के साथ कंपनी ने ग्राहकों को बेहतर फीचर्स, ज्यादा कंफर्ट और आकर्षक डिजाइन देने की पूरी कोशिश की है, जिससे यह कार मारुति बलेनो, हुंडई i20 और टोयोटा ग्लैंजा जैसी प्रतिस्पर्धी कारों को टक्कर दे सके।
2025 Tata Altroz Facelift Engine and Transmission Options
नई Altroz Facelift में Tata Motors ने तीन इंजन ऑप्शन दिए हैं जिनके बारें में नीचे दी गई टेबल में देख सकते है:
इंजन | पावर | टॉर्क | गियरबॉक्स |
---|---|---|---|
1.2L Revotron NA पेट्रोल | 87 bhp | 115 Nm | 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड DCT, 5-स्पीड AMT |
1.5L डीज़ल | 89 bhp | 200 Nm | 5-स्पीड मैनुअल |
1.2L CNG (NA पेट्रोल बेस्ड) | 72 bhp | 103 Nm | 5-स्पीड मैनुअल |
नोट: 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन (Altroz Racer में उपलब्ध) इस फेसलिफ्ट में नहीं दिया गया है।
आपको बतादें की यदि कोई ग्राहक माइलेज के साथ परफॉर्मेंस भी चाहता है, तो 1.5L डीज़ल ऑप्शन बेहतर साबित हो सकता है क्योंकि यह 12.8 सेकंड में 0-100 kmph की Speed पकड़ लेता है।
Altroz Facelift New Features
2025 Tata Altroz Facelift को कई ऐसे नए फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है जो इसे अपने सेगमेंट की बाकी गाड़ियों से एक कदम आगे रखते हैं। सबसे पहले बात करें इसके डिजिटल कॉकपिट की, तो Altroz अब सेगमेंट में पहली कार बन गई है जिसमें ड्यूल 10.25-इंच डिस्प्ले मिलता है – एक इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए और दूसरा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए। ये डिस्प्ले न केवल बड़े हैं बल्कि इनमें इनबिल्ट नेविगेशन, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर और वायरलेस Apple CarPlay व Android Auto जैसी स्मार्ट सुविधाएं भी दी गई हैं।
इसके अलावा, Tata Altroz Facelift में AudioWorX का कस्टमाइज़ेबल साउंड सिस्टम, वॉइस कमांड के चार विकल्प, एयर प्यूरीफायर, और वायरलेस फोन चार्जर जैसे प्रीमियम फीचर्स भी जोड़े गए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें नए एयरपोर्ट-लाउंज स्टाइल सीट्स दी गई हैं जो बेहतर थाई सपोर्ट प्रदान करती हैं।
सुरक्षा के लिहाज से भी Altroz किसी से पीछे नहीं है। इसमें छह एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा (2D और 3D मोड्स), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं।
इसके एक्सटीरियर को भी काफी अपग्रेड किया गया है – जैसे कि फ्लश-टाइप डोर हैंडल, कनेक्टेड LED टेललाइट्स, और 90-डिग्री तक खुलने वाले दरवाज़े, जो प्रीमियम टच के साथ-साथ उपयोगिता भी बढ़ाते हैं। ये सभी अपडेट Tata Altroz Facelift को इस प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में सबसे अलग और आकर्षक बनाते हैं।

2025 Tata Altroz Facelift Safety Features
नई 2025 Tata Altroz Facelift को सुरक्षा के लिहाज से और भी मजबूत बनाया गया है। यह कार अब अपने सेगमेंट में पहली है जो स्टैंडर्ड रूप से छह एयरबैग्स के साथ आती है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुरक्षा मिलती है। इसमें 16-इंच के मजबूत अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जो गाड़ी की स्टेबिलिटी को और मजबूत बनाते हैं। Tata Altroz Facelift में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) भी जोड़ा गया है, जिससे गाड़ी मुड़ते समय या अचानक ब्रेक लगाते समय संतुलन नहीं बिगड़ता। बच्चों की सुरक्षा के लिए ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर प्वाइंट्स भी दिए गए हैं।
इसके अलावा यह कार 360-डिग्री कैमरा के साथ आती है जिसमें 2D और 3D व्यू दोनों मौजूद हैं, जो पार्किंग या तंग जगहों में गाड़ी चलाने में काफी मदद करते हैं। ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग सिस्टम आपको साइड में आ रहे वाहनों की जानकारी देता है जिससे हादसों से बचा जा सके। साथ ही इसमें इमरजेंसी SOS कॉलिंग की सुविधा भी दी गई है, जो किसी दुर्घटना की स्थिति में तुरंत मदद बुलाने में सहायक होती है। Tata ने Altroz को हर कोण से सेफ बनाने के लिए इसमें एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, जिससे यह कार न सिर्फ स्टाइलिश बल्कि सुरक्षित भी बन गई है।

2025 Tata Altroz Facelift Variant Wise Price
2025 टाटा अल्ट्रोज़ फेसलिफ्ट को कंपनी ने चार मुख्य वेरिएंट्स में लॉन्च किया है, जिनकी एक्स-शोरूम (इंट्रोडक्टरी) कीमतें काफी प्रतिस्पर्धी रखी गई हैं। बेस वेरिएंट Smart की कीमत ₹6.89 लाख से शुरू होती है, जो बजट सेगमेंट के खरीदारों के लिए एक आकर्षक विकल्प है। इसके बाद आता है Pure वेरिएंट जिसकी कीमत ₹7.69 लाख है और इसमें कुछ अतिरिक्त फीचर्स शामिल किए गए हैं। मिड-रेंज में Creative वेरिएंट को ₹8.69 लाख की कीमत पर पेश किया गया है। और इसके टॉप-स्पेक वेरिएंट Accomplished S की कीमत ₹9.99 लाख है। इसके अलावा इसमें एक और ऑप्शन Accomplished+ S को भी शामिल किया गया है, जो ज्यादा प्रीमियम सुविधाओं के साथ आता है।