Home » Redmi K80 Ultra और K Pad का डिज़ाइन हुआ पहली बार रिवील, जानें कब होगा भारत में लॉन्च और क्या होंगे फीचर्स

Redmi K80 Ultra और K Pad का डिज़ाइन हुआ पहली बार रिवील, जानें कब होगा भारत में लॉन्च और क्या होंगे फीचर्स

By B.N.K Nama

Published on:

Redmi K80 Ultra Redmi K Pad design revealed

Redmi के फैंस के लिए बड़ी न्यूज़ सामने आई है इस न्यूज़ के अनुसार कंपनी ने Redmi K80 Ultra फ्लैगशिप स्मार्टफोन और Redmi K Pad गेमिंग टैबलेट का डिज़ाइन पहली बार सार्वजनिक किया है। ये डिवाइस जून 2025 के अंत तक चीन में लॉन्च होने वाले हैं, लेकिन लॉन्च की तारीख अभी भी सामने नहीं आई है। लेकिन आज के इस लेख में हम इन दोनों ही डिवाइसेज़ की पूरी जानकारी साझा कर रहे हैं इसके साथ ही इन दोनों स्मार्टफोन की डिज़ाइन, फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस के बारें में विस्तार जानेंगें। तो आई सबसे पहले जानतें है Redmi K80 Ultra और Redmi K Pad के रिवील हुए डिज़ाइन के बारें में:

Redmi K80 Ultra और Redmi K Pad का डिज़ाइन हुआ पहली बार रिवील

Redmi K80 Ultra और Redmi K Pad का डिज़ाइन हुआ पहली बार रिवील
Redmi K80 Ultra और Redmi K Pad का डिज़ाइन हुआ पहली बार रिवील

आपको बतादें की Redmi ने एक आधिकारिक पोस्टर जारी कर के अपने दो अपकमिंग डिवाइसेज़ – K80 Ultra और K Pad का डिज़ाइन पहली बार सब के सामने रिवील किया है। यह दोनों ही डिवाइसेज़ को ग्रीन शेड और मैट फिनिश में देखा जा सकता है, जो उन्हें एक प्रीमियम लुक प्रदान करता है। तो आई जानतें है एक – एक करके इन दोनों ही स्मार्टफोन के डिज़ाइन और कैमरा सेटअप के बारे में:

Redmi K80 Ultra का डिज़ाइन और कैमरा सेटअप:

इस स्मार्टफोन में राउंड कैमरा मॉड्यूल दिए गए है, जो पिछले मॉडल Redmi K80 और K80 Pro से काफी हद तक मिलता-जुलता है। इसके अलावा Redmi K80 Ultra में 50MP डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) का सपोर्ट करता है। जो डिवाइस मेटल मिडिल फ्रेम के साथ आता है इसके साथ ही IP68 रेटिंग इसे डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट बनाती है।

See also  iQOO Pad 5 और Pad 5 Pro हुए लॉन्च: 144Hz Display, दमदार बैटरी और Dimensity 9400+ चिप के साथ — जानें पूरी डिटेल

Redmi K Pad का लुक:

Redmi K Pad में सिंपल लेकिन प्रीमियम डिज़ाइन है। बैक में एक सिंगल कैमरा और LED फ्लैश है। इसे खास तौर पर गेमिंग के लिए तैयार किया गया है। आपको बतादें की Redmi K Pad का सामना iPad Mini 7, Red Magic Gaming Tablet 3 Pro और Lenovo Legion Y700 (Gen 4) जैसे टैबलेट्स से होगा।

Redmi K80 Ultra और K Pad की Specifications

Redmi K80 Ultra में 6.83 इंच का LTPS OLED डिस्प्ले होगा, जो 1.5K रेजोलूशन को सपोर्ट करता है। यह फोन MediaTek Dimensity 9400 Plus प्रोसेसर से लैस होगा इसके अलावा यह स्मार्टफोन Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इसमें 16GB RAM और 7,500mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

बतादें की Redmi K Pad एक प्रीमियम गेमिंग टैबलेट के रूप में पेश किया जाएगा। K Pad में 8.8 इंच का LCD डिस्प्ले होगा, जो 3K रेजोलूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह भी Dimensity 9400 Plus प्रोसेसर और 16GB RAM के साथ Android 15 पर चलेगा। इसमें 67W फास्ट चार्जिंग के साथ मजबूत बैटरी बैकअप की उम्मीद है। इसके रियर में सिंगल कैमरा और LED फ्लैश मौजूद है।

प्रोसेसर, RAM और स्टोरेज

Redmi K80 Ultra और Redmi K Pad दोनों ही डिवाइसेज़ को हाल ही में Geekbench पर देखा गया है, जहाँ इनके प्रोसेसर और मेमोरी से जुड़ी जानकारी सामने आई है। दोनों डिवाइस MediaTek Dimensity 9400 Plus प्रोसेसर से लैस होंगे, जो कि एक हाई-परफॉर्मेंस चिपसेट है और फ्लैगशिप लेवल की स्पीड और ग्राफिक्स प्रोसेसिंग प्रदान करता है।

इसमें AI प्रोसेसिंग और पावर एफिशिएंसी को भी बेहतर बनाया गया है। साथ ही, दोनों डिवाइसेज़ में 16GB RAM दी गई है, जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग का अनुभव स्मूद होगा। फिलहाल स्टोरेज वेरिएंट की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि ये डिवाइस 256GB और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन के साथ आएंगे।

See also  HONOR 400 Series हुआ लॉन्च: 6 साल का Android अपडेट, दमदार AI फीचर्स और बहुत कुछ

Redmi की ओर से अभी यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है कि स्टोरेज UFS 4.0 टेक्नोलॉजी पर आधारित होगी या नहीं, लेकिन फ्लैगशिप डिवाइसेज़ में यह आजकल आम हो गया है।

भारत में लॉन्च और कीमत

हालांकि कंपनी ने अभी तक इन डिवाइसेज़ की चीन लॉन्च डेट का भी खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जून 2025 के अंत तक इन्हें चीन में लॉन्च किया जाएगा। और आमतौर पर Redmi अपने प्रोडक्ट्स को चीन में लॉन्च करने के बाद कुछ ही हफ्तों में भारत में भी लॉन्च करता है। ऐसे में अनुमान है कि भारत में इनकी लॉन्चिंग जुलाई या अगस्त 2025 तक हो सकती है।

भारत में इन डिवाइसेज़ की कीमत को लेकर भी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन चीन में संभावित प्राइस और स्पेसिफिकेशंस के आधार पर अनुमान लगाया जा सकता है:

  • Redmi K80 Ultra की कीमत भारत में ₹49,999 से ₹54,999 के बीच हो सकती है, क्योंकि इसमें फ्लैगशिप चिपसेट, IP68 रेटिंग, और हाई-एंड डिस्प्ले शामिल हैं।
  • Redmi K Pad की कीमत ₹24,999 से ₹27,999 के बीच हो सकती है, जो इसे प्रीमियम गेमिंग टैबलेट्स की श्रेणी में रखता है।

हालांकि, भारत में टैक्स, इंपोर्ट ड्यूटी और लॉन्च ऑफर्स के कारण Redmi K80 Ultra और Redmi K Pad की वास्तविक कीमत में थोड़ा बदलाव संभव है।

निष्कर्ष:

अंत में Redmi K80 Ultra और Redmi K Pad उन यूज़र्स के लिए बेहतरीन ऑप्शन बन सकते हैं जो हाई-परफॉर्मेंस डिवाइसेज़ की तलाश में हैं। आपको बतादें फ्लैगशिप फीचर्स, पावरफुल प्रोसेसर, और प्रीमियम डिज़ाइन इन्हें खास बनाते हैं। इसके साथ ही अब देखना होगा कि भारत में Redmi K80 Ultra और Redmi K Pad कब तक लॉन्च होते हैं और इनका रेस्पॉन्स कैसा रहता है। इसके अलावा बतादें की इस लेख में दी गई जानकारी चीन में लॉन्च होने वाले डिवाइसेज़ की दी गई है जबकि भारत में लॉन्च होने वाले डिवाइसेज़ में बदलाव किये जा सकते है और Specifications अलग हो सकते है।

See also  Xiaomi YU7 SUV का नया Emerald Green रंग लॉन्च: देखें कोलंबियन पन्ना से इंस्पायर यह लग्ज़री SUV कितनी खास है
Image placeholder

By B.N.K Nama

B.N.K Nama is a tech expert and a writer who provides detailed and reliable information on smartphones, gadgets, and tech updates. He has been associated with the tech industry for the past 6 years.

Leave a Comment